धनौरा: मंडी धनौरा गांव चुचैला कला में युवक पर हमला, गाली-गलौज का विरोध करने पर धारदार हथियार से किया वार, पुलिस जांच में जुटी
मंडी धनौरा के चुचैला कला गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक मेहमान और स्थानीय युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जसपुर (उत्तराखंड) के मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी जतिन जोशी अपने स्वर्गीय अमीरचंद जोशी के पुत्र हैं।