गोरखपुर: जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया उसके बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में रहकर जनता की समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश भी दे दिए हैं।