नागौर: मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर नागौर कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ली बैठक, आवश्यक तैयारियां करने के दिए निर्देश
Nagaur, Nagaur | May 22, 2024 नागौर जिले मे आगामी मानसून के दौरान अतिवृष्टि एवं बाढ़ बचाव राहत कार्यो की पूर्व तैयारी के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार मे जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। जिसमें जिला कलक्टर ने अतिवृष्टि के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रो मे निवास करने वाले लोगों के लिए उचित प्रबंध की तैयारियां करने के निर्देश दिए।