बेलहर: फूलहरा गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा शराबी गिरफ्तार कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Belhar, Banka | Mar 25, 2024 थाना क्षेत्र के फुलहरा गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी कारू दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कारू दास को आज कोरिया जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की कारू दास शराब पीकर घर और गांव में हंगामा कर रहा था। शराबी की पत्नी की सूचना पर ही शराबी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।