तरहसी: रांची की फोरेसिंक टीम ने मेहक हत्याकांड में कोनवाई जाकर की जांच, ब्लड के सैंपल लिए
पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई के 22 वर्षीय मेहक कुमार सिंह पिता कामेश्वर सिंह हत्याकांड की जांच के लिए रांची से फोरेसिंक टीम पहुंची। राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची के मुकुन्द सिन्हा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने घटनास्थल पर जाकर ब्लड सैंपल लिए एवं अन्य बिन्दुओं पर भी कई घंटे तक जांच की। उनके साथ तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार दल बल के साथ थे।