हरदा: हरदा जिला अस्पताल में लिफ्ट बंद होने से हंगामा, परिजनों ने पुलिस बुलाई
Harda, Harda | May 26, 2026 हरदा जिला अस्पताल में आज 26 मई करीब 11:30 बजे उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब अस्पताल की लिफ्ट बंद हो गई और एक रास्ते के चैनल गेट पर ताला लगा होने से मरीजों के परिजन अलग-अलग मंजिलों पर फंस गए। कोई नीचे रह गया तो कोई ऊपर ही अटक गया। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में करीब आधे घंटे तक विवाद और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।