चकिया: गाँधी पार्क में मजदूर दिवस पर चकिया में वाम दलों का मार्च, मजदूर अधिकारों को लेकर उठी आवाज
मई दिवस पर वामपंथी दलों ने काली पोखरे से गांधी पार्क तक मार्च निकालकर शुक्रवार दोपहर 01 बजे गाँधी पार्क में सभा की। इस दौरान मजदूर अधिकारों को लेकर नारेबाजी की गई।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नए श्रम कानूनों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ये मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे काम के घंटे बढ़ेंगे, नौकरी की असुरक्षा बढ़ेगी।