केराकत: कर्नेहुआ उचहुआ तिराहे के पास से चंदवक थाना पुलिस ने 4 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के द्वारा जनपद में स्वापक औषधि व मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में चंदवक थाना अध्यक्ष महेश कुमार सिंह व पुलिस बल द्वारा कर्नेहुआ ऊंचहुआ तिराहा से 4 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा व एक मो०सा० अपाचे बिना नंबर की टीवीएस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार चालान भेजा न्यायालय।