ताखा: ऊसराहार के कालका माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विशाल भंडारे में कन्या पूजन के साथ ग्रहण किया प्रसाद
Takha, Etawah | Oct 19, 2026 ऊसराहार के कालका माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ः विशाल भंडारे में कन्या पूजन के साथ ग्रहण किया प्रसाद, इटावा के ऊसराहार स्थित सिद्धपीठ कालका माता मंदिर में सोमवार को धार्मिक आस्था का संगम दिखा। यहां विशाल भंडारा, कन्या पूजन और हवन का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा।