बाड़मेर: महाशिवरात्रि के दिन रोहिडापाड़ा के पहाड़ों पर बने महादेव मंदिर में लगी भयानक आग, सारा सामान जलकर हुआ राख
Barmer, Barmer | Mar 8, 2024 रोहिडापाड़ा के पहाड़ों पर बने महादेव मंदिर में शाम को 7:00 बजे भयानक आग लग गई। आग लगने से मंदिर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। 2 घंटे तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया उसके बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। कोतवाली थाना पुलिस और बाड़मेर डिप्टी मौके पर पहुंचे।