बाड़मेर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर परिषद बाड़मेर में 30 महिलाओं को सौंपे गए पीएम आवास योजना के चेक
Barmer, Barmer | Mar 9, 2024 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहरी क्षेत्र में पीएम आवास योजना के लाभान्वित 30 महिलाओं को चेक वितरण किए गए और उपस्थित महिलाओं को पीएम आवास योजना की आवश्यक जानकारी और दिशा निर्देश प्रदान किया गया।