कानपुर: नौबस्ता थाना क्षेत्र में व्यापार में पैसा लगाने के नाम पर झाड़ू कारोबारी से ₹1.25 करोड़ की ठगी का मुकदमा दर्ज
नौबस्ता थानाक्षेत्र में व्यापार में पैसा लगाने के नाम पर झाड़ू कारोबारी से सवार करोड़ की ठगी कर ली गई। आरोप है, कि पिता ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर दो फर्जी फर्में तैयार की इसके बाद उसमें कूटरचित दस्तावेजों से बिल व पर्चे तैयार किए। पीड़ित ने पिता और उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने गुरुवार 6बजे रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।