कानपुर: शिवालय में होलिका दहन के लिए की गई विशेष तैयारी, 20,000 गाय के गोबर के कंडे का किया गया उपयोग
शिवाला क्षेत्र में गुरुवार को 4:00 बजे तक होलिका दहन के लिए विशेष तैयारियां की गई है। होलिका के साथ भक्त प्रह्लाद की प्रतिमा को भी स्थापित किया गया है। नारियल बाजार नवयुवक सेवा समिति पिछले 7 वर्षों से होलिका दहन और होलिका की झांकियों का आयोजन कर रही है। इस वर्ष होलिका को विशेष रूप से सजाया गया है। इसमें 20,000 गाय के गोबर के कंडे का उपयोग किया जा रहा है।