कानपुर: आर्य नगर में खंभे पर लाइट लगाते समय करंट लगने से युवक की हुई मौत
स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में होली के त्यौहार में खंभे पर लाइट सजाने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। लोगों ने रेस्क्यू कर उसे नीचे उतारा और ई-रिक्शा द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया थाना प्रभारी ने गुरुवार 3 बजेजानकारी देते हुए बताया कि युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है