शाजापुर: शाजापुर में दिख रहा ठंड का असर, एक सप्ताह में ढाई हजार से ज़्यादा मरीज़ पहुंचे जिला अस्पताल
शाजापुर में भी ठंड का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल के ओपीडी काउंटर से रविवार सुबह 10 बजे करीब मिली जानकारी अनुसार पिछले एक हफ्ते में 2500 से ज्यादा पर्चे बने हैं। इनमें बच्चे, युवा व बुजुर्ग सभी शामिल है।