बख्शी का तालाब: फॉर्च्यूनर में अगवा कर जमीन हड़पने की कोशिश, ग्रामीणों ने दिव्यांग बुजुर्ग को बचाया, केस दर्ज
लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में दिव्यांग बुजुर्ग को अगवा कर जबरन जमीन की रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के अमरेंद्र यादव उर्फ पप्पू बाबा और उसके साथियों ने 60 वर्षीय राम सेवक को फॉर्च्यूनर कार में जबरन बैठाकर जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।