खुरई: सिविल अस्पताल में भर्ती अज्ञात बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत, क़रीब डेढ़ माह पहले लाया गया था अस्पताल
Khurai, Sagar | Jun 1, 2025 रविवार दोपहर लगभग 2 बजे सिविल अस्पताल खुरई में डेढ़ माह से भर्ती 72 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग को बीमारी की हालत में 108 एम्बुलेंस द्वारा लाया गया था। इतने दिनों में कोई भी परिजन नहीं मिला। मौत के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव को मर्चुरी में रखवाया गया है।