खुरई: शादी के पंडाल के बाहर सो रहे दुल्हन के दो रिश्तेदारों को बुलेरो ने कुचला, पैर फ्रैक्चर, सागर रेफर
Khurai, Sagar | May 30, 2025 शुक्रवार रात लगभग 9 बजे एक युवक ने देहात थाने में रिपोर्ट लिखाई कि पिपरिया गौड़ गांव में उसकी भांजी की शादी के समय रात में सभी पंडाल के बाहर सो रहे थे शुक्रवार सुबह एक बुलेरो चालक ने उसके दो जीजा को कुचल दिया जिससे दोनों के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बुलेरो चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।