खुरई: बनहट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन से गिरने या टकराने से हुई मौत
Khurai, Sagar | May 30, 2025 शुक्रवार रात लगभग 8 बजे देहात थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर में स्टेशन से जानकारी मिली कि बनहट गांव के पास एक युवक का शव पड़ा है। जाकर देखा तो काली शर्ट और सफेद जींस में लगभग 30 से 32 वर्ष उम्र के युवक का शव पड़ा था। उसके पास पहचान के लिए मोबाइल या दस्तावेज नहीं मिले। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त होने या परिजनों के मिलने तक मर्चुरी में रखवाया है।