खुरई: ड्रीम रिसोर्ट के समीप पुलिया के नीचे मिला 5 दिन से लापता व्यक्ति का शव, जांच शुरू
Khurai, Sagar | May 31, 2025 शनिवार शाम लगभग 4 बजे खुरई बायपास रोड पर ड्रीम रिसोर्ट के पास पुलिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही एसडीओपी और शहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। बाद में मृतक की पहचान सहोद्रा बाई राय वार्ड निवासी 44 वर्षीय हरलाल बंसल के रूप में हुई। जो 5 दिनों से लापता था,फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया शव को मर्चुरी में रखवाया है