पलिया: पलिया विधायक रोमी साहनी ने बांटे नियुक्ति पत्र, आंगनबाड़ी सहायिकाओं के चेहरे खिले
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक रोमी साहनी ने आज शनिवार को दोपहर करीब 2:00 बजे नव चयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही सहायिकाओ के चेहरे खुशी से खिल उठे।