हाथरस: ई-रिक्शा चालक के साथ गांव के दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर की मारपीट, घायल चालक को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजपुरी खेतसी में एक ई रिक्शा चालक ललित कुमार पुत्र सुरेश चंद्र के साथ गांव की ही कुछ दबंगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में ई रिक्शा चालक सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल ई रिक्शा चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।