गुना नगर: ऑटो ई रिक्शा चालकों के साथ यातायात थाने में पुलिस ने की बैठक, सड़क पर अवैध पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर बनी सहमति
गुना शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने 5 जुलाई को यातायात थाने में ऑटो ई रिक्शा चालकों की पुलिस के साथ बैठक हुई। थाना प्रभारी अजय प्रताप ने कहा, शहर के जयस्तंभ चौराहा, जगत तिराहा, लाहोटी मार्ग व्यस्त क्षेत्र में यातायात पर चर्चा हुई। सबसे ज्यादा सवारियां मिलने के स्थान और ऑटो स्टैंड को लेकर सुझाव भी दिए गए। चिन्हित स्थानों पर कार्यवाही की सहमति बनी है।