गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में व्यापारी और मंडी प्रशासन में विवाद, व्यापारियों की हड़ताल से नीलामी और कामकाज प्रभावित, किसान परेशान
गुना नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में 8 जून सोमवार से मंडी गोदामो की लीज और किराया जमा न होने से व्यापारियों और मंडी प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया। सोमवार से व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। नीलामी और कामकाज बंद होने से मंडी में आए किसान परेशान है। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन पर गोदामो का 3 साल से कराया जमान न करने के आरोप लगाए, समाधान की मांग की।