जांजगीर: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिल रहा त्वरित समाधान, कलेक्टर जन्मेजय महोबे स्वयं नागरिकों से ले रहे फीडबैक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और जनकेंद्रित प्रशासन की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे स्वयं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के बाद संबंधित नागरिकों से दूरभाष पर संपर्क कर समाधान की गुणवत्ता का फीडबैक ले रहे हैं।