बेरो: मोहर्रम पर्व को लेकर बेड़ो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित,
अफवाहों से बचें, प्रशासन का करें सहयोग
Bero, Ranchi | Jun 21, 2026 बेड़ो थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थाना प्रभारी मो. कफिल अहमद ने लोगों से भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने को कहा गया। बैठक में जनप्रतिनिधि, शांति समिति सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।