सिकंदरा: सिकंदरा नगर पंचायत में भुगतान पर उठे सवाल, कार्यालय ने कहा- एजेंसी को कितनी राशि दी, जानकारी नहीं
Sikandra, Jamui | Jul 22, 2026 नगर पंचायत सिकंदरा में सफाई कार्य के भुगतान को लेकर वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। लाखों रुपये के भुगतान के बावजूद जब एजेंसी को दी गई राशि की जानकारी मांगी गई तो कार्यालय ने लिखित जवाब में कहा कि एजेंसी को कितना भुगतान हुआ, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस जवाब के बाद भुगतान प्रक्रिया की पारदर्शिता और अभिलेखों के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए