डीग: डीग में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, धारदार हथियार के हमले में एक व्यक्ति हुआ घायल
Deeg, Bharatpur | Jul 18, 2026 जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित रामबाग गांव में शनिवार दोपहर पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पुरानी कहासुनी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे 48 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।