जैतपुर: तेज रफ्तार कार की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र में हरदी मेन रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 52 वर्षीय रामरसीले सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर घायल हैं। पुलिस ने कार जब्त कर मामला दर्ज किया, घायलों का इलाज जारी है।मामले में रविवार सुबह 9 बजे से पुलिस ने जांच शुरू की है।