चीनोर: किसानों के लिए बड़ी राहत, हरसी बांध के लिए कल छोड़ा जाएगा पानी
जिलाधीश एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक। हरसी बांध को मड़ी खेड़ा परियोजना,मोहनी पिकअप बियर की फीडर कैनाल से पानी उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है। 31 जुलाई दोपहर में हरसी बांध के लिए पानी छोड़ा जाएगा। क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने सभी किसान भाइयों से आग्रह किया है कि पानी का उपयोग आवश्यकता अनुसार करें और अनावश्यक दुरुपयोग से बचें।