रूपनगर: रूपनगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम दरडूण्द स्थित गुर्जर की ढाणी में खेत की मेड़बंदी पर लगी बाड़ में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप
रूपनगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम दरडूण्द स्थित गुर्जर की ढाणी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से काश्तकार पुरण मल गुर्जर के खेत की मेडबंदी पर लगी बाड़ में अचानक भीषण आग भड़क उठी। मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों तक फैलने का खतरा मंडराने लगा।मौके पर पहची दमकल की गाड़ी पाया आग पर काबू।