प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ मुख्य डाकघर में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर हुए खाक
प्रतापगढ़ शहर स्थित मुख्य डाकघर में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डाकघर परिसर के एक कक्ष में संचालित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही डाकघर कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया तथा तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना