कानपुर: सहारा कोऑपरेटिव से निवेशकों द्वारा पैसा वापस लेने के संबंध में सौपा गया जिलाधिकारी को ज्ञापन
सहारा प्रबंधन तंत्र की हठधर्मिता एवं कूटरचित साजिश के कारण देश भर के निवेशकों का पैसा डूबने के कगार पर है। संयुक्त ऑल इण्डिया जन आन्दोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया और केन्द्रीय रजिस्ट्रार सोसाइटी को लाखों पत्र भेजकर अपने सम्पूर्ण भुगतान की मांग की गई।