कानपुर: जाजमऊ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
जाजमऊ थाना क्षेत्र के जेके कॉलोनी में 49 वर्षीय संजीव वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया की संजीव वर्मा की नौकरी छूट गई थी जिसके चलते वह डिप्रेशन में थे। घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक विधि कार्यवाही की जा रही है