मुज़फ्फरनगर: भाकियू के धरने का असर! 30 लाख की चोरी के जेवरात बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, धरने के 24 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन
तितावी थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अलीपुर कलां गांव के चोरी कांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं। भाकियू द्वारा जेवरात बरामदगी की मांग को लेकर धरना दिए जाने के बाद हुई इस कार्रवाई को मामले में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।