कानपुर: सचेंडी में जमीनी विवाद में भाभी की हत्या करने वाले देवर को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा
सचेंडी के भैंसोर कटरा गांव में 28 अप्रैल 2007 को मिट्टी का रुपया लेने गई भाभी आशा देवी की देवर रामलाल ने जमीन के विवाद में हत्या कर दी थी।मामले में एडीजे 18 राकेश कुमार तिवारी की कोर्ट ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे रामलाल को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।