फिरोज़ाबाद: विहारीपुर नई आबादी इलाके में घर में घुसने से मना करने पर साधु महात्मा को पीट-पीटकर किया लहू लुहान
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण के बिहारीपुर नई आवादी इलाके से मंगलवार की शाम साधु महात्मा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल साधु पटूबाबा की माने तो मोहल्ले के कुछ लड़को को घर मे घुसने की मना किया था। जिसका विरोध करने पर डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित बाबा ने पुलिस थाने मे शिकायत दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गयी है।