फिरोज़ाबाद: बोधाश्रम स्थित डॉक्टर के निजी मेडिकल स्टोर से दी गई एक्सपायर दवाओं से मरीज की बिगड़ी तबियत, परिजनों ने किया हंगामा
फ़िरोज़ाबाद बोधाश्रम स्थिति एक डॉक्टर के अस्पताल मे मरीज के परिजनों ने हंगामा किया है। आरोप है 44 बर्षीय सुम्मेर खा नामक शक्स को डॉ विनय कुमार गुप्ता ने नाक ऑपरेशन किया था। जिसकी दवाई डॉक्टर के निजी मेडिकल स्टोर से दी गयी। जो सभी दवाएं एक्सपायर थी। उन दबाओं को खाने के बाद मरीज की तबियत बिगड़ गयी। उसके बाद परिजनों हंगामा किया।