बिलग्राम: गंगा एक्सप्रेस-वे के पास हादसे में दो ममेरे भाइयों की मौत, दोनों बाइक सवार तिलक में जा रहे थे
Bilgram, Hardoi | Apr 23, 2026 हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में सेलापुर रोड पर गंगा एक्सप्रेस-वे के पास बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।यहाँ अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो ममेरे भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान गनीपुर निवासी 26 वर्षीय ब्रजमोहन मिश्रा और 30 वर्षीय अजय पांडेय के रूप में हुई है। दोनों अपनी बहन की शादी का तिलक चढ़ाने तपनौर जा रहे थे।