सिंगरौली: पावर ग्रेड विस्थापितों का फूटा आक्रोश, तहसीलदार माडा को सौंपा ज्ञापन, सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल की चेतावनी
जिले के खमरिया क्षेत्र में स्थापित पावर ग्रीड परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों ने बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर आवाज़ बुलंद की है। प्रभावितों ने एकजुट होकर पावर ग्रीड कंपनी और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें तीन दिनों के भीतर पूरी नहीं की गईं तो वे सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। विस्थापितों ने साफ तौर पर कहा है