सिंगरौली: गोरबी में एनसीएल की बंद खदान के पानी में पुजारी का शव मिला, गोरबी पुलिस जांच में जुटी
सिंगरौली जिले के गोरबी इलाके में एनसीएल की बंद पड़ी एक कोयला खदान में बरगवां के रहने वाले 50 वर्षीय पुजारी का शव आज पानी में तैरता हुआ मिला है। मौके पर पहुंची गोरबी चौकी पुलिस ने मृतक का शव खदान के पानी से निकलवाया और अंतिम परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मान रही है।