शिवपुरी नगर: शिवपुरी में दर्दनाक हादसा: बांकड़े हनुमान मंदिर जाने से पहले ही थमीं खुशियां, ऑटो पलटने से बच्चे की मौत
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र स्थित झांसी लिंक रोड पर माधव टाइगर रिजर्व के गेट के पास मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नए खरीदे गए सीएनजी ऑटो की पूजा कराने जा रहा एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।