म.प्र.जन अभियान परिषद और आनंद विभाग के तत्वावधान में मेहगांव कालेज में गुरुवार को लगभग 2 बजे अल्पविराम कार्यशाला आयोजित की गई।इस दौरान एसडीएम नवनीत शर्मा ने कहा कि आस्थावान रहकर की गई सेवा सच्चा आनंद देती है। इसलिए हमको जो कार्य दिया गया है।उसे ईमानदारी से पूर्ण करें यही सच्चा आनंद है।