बिंदकी: बिंदकी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर ब्रिगेड ने निकाला जुलूस, आग सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा दिवस के मौके पर फायर ब्रिगेड द्वारा जुलूस निकाला गया। लोगों को पंपलेट देकर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। बताया गया कि वर्ष 1944 में मुंबई बंदरगाह में आग लगने से 66 अग्नि कर्मचारी शहीद हुए थे। उनकी याद में यह राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया जाता है।