बहराइच: जिला अस्पताल में भर्ती भेड़िए के हमले में घायल बुजुर्ग महिला का जिलाधिकारी ने जाना हाल-चाल, दिए निर्देश
बहराइच जिले की जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर हिंसक वन्यजीव के हमले में घायल थाना हरदी अन्तर्गत ग्राम बाराबिगहा के कोटिया निवासिनी कमला देवी पत्नी मोहन लाल का कुशल क्षेम पूछा तथा मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एम.एम. पाण्डेय को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।