बहराइच: बारा बीघा गांव में बुजुर्ग महिला पर आदमखोर भेड़िए ने किया हमला, हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा बीघा मौजा कुटिया की रहने वाली बुजुर्ग महिला कमला देवी पर बीती रात को आदमखोर भेडिया ने हमला करके घायल कर दिया। चिक पुकार सुनने के बाद परिजन दौड़े और बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए CHC महसी ले गए। हालत गंभीर होने पर बहराइच अस्पताल के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। वहीं बुजुर्ग महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।