बहराइच: बहराइच आर.पी.एफ. पुलिस टीम ने ई-टिकटों के अवैध कारोबार मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार उपकरण व अवैध ई-टिकट बरामद
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बहराइच रेलवे स्टेशन पर तैनात आर.पी.एफ. पुलिस टीम ने ई-टिकटों के अवैध कारोबार मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। प्रभारी निरीक्षक ने रविवार को बताया क़ी अभियुक्त को उर्रा बाज़ार स्थित डी.एम. मोबाइल शॉप से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से ई-टिकट 5 अदद व लैपटॉप एवं अन्य उपकरण बरामद किये गये हैं।