बहराइच: इंदिरा शिक्षा निकेतन स्कूल के पास दुकान के बाहर शराब पीने से मना करने पर दुकान पर दबंग युवकों ने चलाए ईंट पत्थर
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित इंदिरा शिक्षा निकेतन स्कूल के पास एक दुकान के बाहर शराब पीने से मना करने पर दबंग युवकों का दुकान के शटर व सीसीटीवी कैमरा पर ईंट पत्थर मारने का वीडियो सामने आया है। इस मामले में पीड़ित दुकानदार द्वारा थाना दरगाह शरीफ में शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।