अगियाँव बाजार थाना क्षेत्र के कोथुआ गांव के नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब मृतक के चाचा सत्येंद्र बिन्द के द्वारा बताया गया कि मृतक युवक अरवल जिले के करपी गांव का रहने वाला है। जिसका नाम लालकिशन बिन्द है। लालकिशन बिन्द कोथुआ गांव में 15 दिन पहले नवनिर्मित आईटीआई भवन में मजदूरी करने के लिए आया हुआ था।