बालोद: पेपर लीक के बाद नीट यूजी फिर से आयोजित, बालोद के दो परीक्षा केंद्रों में 21 जून को दोबारा होगा एग्जाम
Balod, Balod | May 16, 2026 नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने दोबारा परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। एनटीए के अनुसार अब 21 जून रविवार को नीट यूजी की पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी। बालोद जिले के भी दो परीक्षा केंद्रों में दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।